दोमाना। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अभिनव शर्मा ने देवस्थान बावा जित्तो झिड़ी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 जरूरतमंद परिवारों में आटा, चावल, दाल, नमक, सरसों का तेल, साबुन इत्यादि जरूरी सामग्री वितरित की। इस मौके पर लोगों को सैनिटाइजर और मास्क भी बांटे गए। एडवोकेट अभिनव शर्मा ने सभी लोगों से जागरूक बनने और समय पर वैक्सीनेशन लेने की अपील भी की। इस मौके पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजिंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा ही संगठन का नारा साकार करने को कहा और अपना बूथ कोरोना मुक्त करने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में कोरोना मानकों का पूरा अनुपालन किया गया। इस अवसर पर भारत भूषण, वंदना थापा, अनिल शर्मा, जालिम सिंह, किशोर सिंह चिब, राजेश शर्मा, रतन सिंह मन्हास, विकास सिंह, ज्योति प्रकाश, विनय शर्मा, पंकज शर्मा, रामप्रसाद, अजय, सुधीर के अलावा कई गणमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित थे।