दोमाना। करियाना की दुकान में चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 35600 रुपए और 35000 की सिगरेट भी बरामद हुए। एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि दोमाना की एक किरयाना की दुकान में बीते सोमवार चोरी हो गई थी। मंगलवार को दोमाना पुलिस थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद दोमाना पुलिस थाना के प्रभारी महेश शर्मा ने एसआई यूनिस खांडे के नेतृव में एक टीम का गठन किया। पुलिस ने जांच के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी की पहचान प्रीतम सिंह उर्फ फाल्लू और स्माइल निवासी पुरखों कैं प के रूप में हुई है। प्रीतम सिंह इस से पहले भी दो बार चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। हाल ही में जेल से बाहर आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।