फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश पंडिता की हत्या से जम्मू में शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के कश्मीरी पंडित नेता की हत्या से जम्मू में भी शोक की लहर है। आतंकी हमले में मारे गए राकेश पंडिता मूल रूप से त्राल के रहने वाले थे, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार जम्मू में है। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि राकेश पंडिता की पार्थिव देह वीरवार को जम्मू लाई जाएगी। उनका अंतिम संस्कार भी जम्मू में ही किया जाएगा। उधर, कश्मीरी पंडित समुदाय में दहशत और रोष की लहर है। कश्मीरी पंडित समुदाय से कई लोग विभिन्न सियासी दलों से जुड़कर घाटी में सक्रिय हैं। इससे पूर्व भी कई कश्मीरी पंडित नेताओं की हत्या हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर भाजपा के राजनीतिक मामले और फीडबैक प्रभारी अश्वनी चुरंगू ने बताया कि राकेश पंडिता की पार्थिव देह वीरवार को जम्मू लाए जाने की सूचना है। उन्होंने कहा कि राकेश पंडिता के पास निजी सुरक्षा थी, लेकिन वे किन्हीं कारणों से बिना सुरक्षा के चले गए, जिससे आतंकियों को मौका मिल गया। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों से दहशत और रोष जरूर है लेकिन कश्मीरी पंडित घाटी वापसी से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें