फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से निकली चिंगारियों से फसल जली, लोगों ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। आग लगने का मुख्य कारण खेतों के ऊपर से गुजर रही तारों में शार्ट सर्किट माना जा रहा है। सोमवार को संग्रामपुर के खेतों में लगे बिजली के खंभे पर लगे डिब्बे में अचानक आग लग गई। चिंगारियां गिरने से फसल को आग लग गई, लेकिन उसी समय पता चलने पर लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इससे नुकसान होने से बचाव हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही तारों में शार्ट सर्किट से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इन खंभों को खेतों से हटाकर अन्य जगह पर लगाया जाए, ताकि किसानों का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें