जम्मू। गंग्याल पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद हुई है। जानकारी अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक टवेरा कार नंबर जेके03डी 1321 को तलाशी के लिए रोका गया। चालक से 900 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान शफत हमीद निवासी बारामुला के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।