फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी अभियान को भाजपा ने बनाया मजाक : अपनी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अपनी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रणव शगोत्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू में स्मार्ट सिटी परियोजना को मजाक बनाकर रख दिया है। जम्मू पश्चिम में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए शगोत्रा ने कहा, स्वच्छ सर्वेक्षण में जम्मू में हुए काम की पोल पहले ही खुल चुकी है। उन्होंने कहा, जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने और विकास की गति को बढ़ाने के बजाए भाजपा भावनात्मक मुद्दों पर ध्यान भटकाने के प्रयास में रहती है। इस अवसर पर युवा इकाई के महासचिव अभय बकाया, युवा इकाई के संभागीय अध्यक्ष गौरव कपूर, विनोद पंडिता, जिला उपाध्यक्ष वैभव मट्टू, अतुल शर्मा, जोगेंद्र सिंह, तेजेंद्र सिंह, दीपक, सुहेल खजूरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें