फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में 30 अप्रैल को खुलेगा डीडीसी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में जिला विकास परिषद के कार्यालय का 30 अप्रैल को लोकार्पण होगा। इस संबंध में जिला विकास परिषद जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण की डीसी अंशुल गर्ग से हुई बैठक में सहमति बनी। उदयवाला स्थित राजस्व विभाग के भवन के खाली पड़े हिस्से को अस्थायी तौर पर डीडीसी जम्मू के कार्यालय में तबदील किया जा रहा है। डीसी जम्मू ने कार्यालय में वाच एंड वार्ड स्टाफ के चार कर्मचारियों की तत्काल प्रभाव से तैनाती करने पर भी सहमति जता दी है। डीडीसी के अध्यक्ष भारत भूषण के अनुसार 30 अप्रैल के कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। लोकार्पण के साथ ही डीडीसी जम्मू का काम रूटीन के तहत शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें