फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार्ड में खड़े वाहनों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित यार्ड में खड़े बेकार वाहनों में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भंयकर रूप धारण कर लिया। इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो पाए। आग की लपटें बढ़ती देखकर अग्निशमन विभाग को सूचित किया। फायर ब्रिगेड से तीन वाहन भेजे गए। आग पर चार बजकर 40 मिनट पर काबू पाया गया। आग चार बजकर बीस मिनट पर लगी थी। बताया जा रहा है कि आग पर समय पर काबू नहीं पाया जाता तो तबाही ज्यादा हो सकती थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें, यार्ड में बेकार वाहनों को पार्क किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें