जम्मू। जम्मू म्यूनिसिपल कार्पोरेशन (जेएमसी) ने लंबे समय से किराया न मिलने पर वाणिज्य भवन सील कर दिया है। नगर निगम ने आवासीय और वाणिज्य भवन के लिए किराया जमा करने के लिए 31 मार्च का समय दिया था मगर किराया जमा नहीं हो पाया। अब नगर निगम ने भवन को सील कर दिया है। यह कार्रवाई आयुक्त अवनी लवासा के निर्देश पर हुई है। एसीआर सुधीर बाली ने कहा कि भवन मोहिंद्र पाल सिंह, अजीत सिंह और गजेंद्र सिंह को गुम्मट में दिया था। इनका किराया समय पर नहीं आ रहा था।