फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: रामबन में सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, बिहार के रहने वाले थे बशित नारायण

Sun, 03 Sep 2023 12:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर

सार

रामबन में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला रामबन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार उन्होंने ये कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बिहार के रहने वाले बशित नारायण यादव जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल-काजीगुंड सुरंग के पास ड्यूटी पर थे। शनिवार रात करीब 11.45 बजे उन्होंने खुद को गोली मार ली। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए उप-जिला अस्पताल बनिहाल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जवान के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है। इस मामले में जांच जारी है।

इस बीच शनिवार देर शाम जम्मू संभाग के राजोरी जिले में एक ऑपरेशन के दौरान गलती से सर्विस राइफल चल जाने से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'गुंदा ख्वास इलाके में एक नियमित ऑपरेशन कार्य के दौरान एक पुलिस कर्मी की सर्विस रायफल से दुर्घटनावश गोली चल गई, जिसके कारण कर्मी के पैर में चोट लग गई।' इसके तुंरत बाद घयाल कर्मी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें