फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, मांगों को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बिश्नाह म्युनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। म्युनिसिपल कार्यालय में सुबह कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे विकास मट्टू ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वे लगातार हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वेतन कम होने से परिवार पालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें