अरनिया। सफाई कर्मियों की लगातार जारी हड़ताल से कस्बे में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी यूनियन अरनिया के प्रधान भूषण लाल का कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बता दें, सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग को लेकर 9 दिन से कर्मचारी हड़ताल है।