33वीं सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज गुरुवार से हो रहा है। आठ से 11 सितंबर के तक ये चैंपियनशिप एमए स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें चैंपियनशिप 60 से ज्यादा टीमें भाग ले रही है। एमए स्टेडियम में छह पीच बनाई हैं।
एम मैच आठ-आठ ओवर का होगा। जबकि एक टीम में नौ खिलाड़ी की खेल सकेंगे। मुख्स सचिव अरुण कुमार मेहता चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान स्पोर्ट्स काउंसिल सचिव नुजूहत गुल मौजूद रहेगी। जम्मू-कश्मीर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन इस चैंपियनशिप का आयोजन करवा रहा है। इस चैंपियनशिप में प्रदेश महिला और पुरुष टीम भाग लेगी। महिला टीम में 16 और पुरुष टीम में 14 सदस्य हैं।