फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Murder: किराये का मकान छोड़कर जा रहा था मजदूर, मालिक ने कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

Wed, 11 Dec 2024 03:24 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किराए का मकान छोड़ने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक ने मजदूर पप्पू पासवान की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखनूर के सीमांत गांव गढ़खाल में एक मजदूर की निर्मम हत्या कर दी गई। वह किराये के मकान में रहता था। मकान छोड़ कर जाने पर मालिक से बहस हो गई और इसी में मकान मालिक ने उसकी केई से वार कर करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वारदात मंगलवार दोपहर की है। मृतक पप्पू पासवान (39) निवासी अररिया (बिहार) पत्नी के साथ गढ़खाल गांव में बलविंद्र सिंह के घर किराये पर रहता था। दो दिन पहले वह मकान छोड़कर जाना चाहता था। सारा सामान पैक कर लिया था। जब सामान पैक करने लगा तो बलविंद्र सिंह से बहस हो गई। बलविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने पप्पू से मकान का कई महीनों का किराया लेना था, लेकिन वह बिना किराया लिए ही जा रहा था।

इसलिए, उसने मकान से बाहर खेतर में केई से मारा और इसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि, हत्या करने के बाद उसके शव को खेतों में फेंक दिया। दो दिन तक जब पप्पू का कोई पता नहीं चला तो पत्नी ने इसकी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पत्नी ने बताया कि लापता होने से पहले पप्पू और बलविंद्र सिंह की काफी बहस हुई थी।
विज्ञापन


इस तथ्य पर पुलिस ने जांच शुरू की। संदिग्ध के तौर पर बलविंद्र सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में बलविंद्र सिंह ने माना कि उसने ही हत्या की है। डीएसपी मुदसिर हुसैन का कहना है कि मकान के विवाद का ये मामला है। बलविंद्र सिंह को हमने हिरासत में लिया था और उसने कबूल किया है कि हत्या की थी। मकान को लेकर बलविंद्र सिंह की पप्पू से बहसवाजी हुई थी और इसी बीच मारपीट हुई। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। जो बलविंद्र के साथ मौका ए वारदात पर मौजूद था। उसकी भूमिका के बारे भी जांच की जा रही है।

मृतक की पत्नी भी राडार पर
पुलिस मृतक की पत्नी को भी संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। संभव है कि इस हत्या में उसकी भूमिका भी हो। लेकिन, अभी तक अधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें