जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस पर सप्ताह भर चलने वाले उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नायक बिरसा मुंडा और अन्य आदिवासी नायकों को याद किया। साथ ही कहा कि देश हमेशा बहादुरी, साहस और सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा।
उपराज्यपाल ने कहा कि आदिवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे आरक्षण पर लोगों को भड़काने वालों के झांसे में न आएं। गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि गुर्जरों और अन्य समुदाय के हितों की रक्षा की जाएगी और उनके कोटे में एक प्रतिशत की भी कमी नहीं होगी।