छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी के महंत दीपेंद्र गिरि ने श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ तीर्थ यात्रा को कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष रद्द करने के फैसले को उचित ठहराया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि विभिन्न कारणों से अतीत में यह वार्षिक यात्रा कई बार समय से पहले समाप्त हुई लेकिन यह पहला मौका है जब यात्रा को रद्द किया गया है। कहा कि दूरदर्शन पर सुबह और शाम की आरती के लाइव प्रसारण से भक्तों को लाभ मिलेगा। जब अगले साल परिस्थितियां सुधरेंगी तो पहले की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालु आएंगे।