फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में गुंडागर्दी; इंस्पेक्टर को धक्का मारा, एआरटीओ को गाली दी, घर से रॉड लाकर तोड़े वाहन

Wed, 21 Jun 2023 10:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

आरोपी हेलिपैड के पास बने मैदान में लाइसेंस के लिए ट्रायल देने जा रहा था। तेज गति से वाहन चला रहे युवक को एआरटीओ ने रोका और दस्तावेज दिखाने को कहा तो उसने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ के चौगान से सटे हेलिपैड मैदान के पास तेज गति से गाड़ी चलाकर आ रहे एक युवक ने रोके जाने पर सरेराह गुंडागर्दी दिखाई। उसने अचानक पुलिस इंस्पेक्टर को धक्का मार दिया। इसके बाद एआरटीओ से भी दुर्व्यवहार किया और निजी सुरक्षा अधिकारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। तुरंत हरकत में आई जिला पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को आरोपी चौगान से सटे हेलिपैड के पास बने मैदान में लाइसेंस के लिए ट्रायल देने जा रहा था। तेज गति से वाहन चला रहे युवक को एआरटीओ ने रोका और दस्तावेज दिखाने को कहा तो उसने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब उन्होंने ट्रायल लेना आरंभ किया तो अचानक युवक तेज गति से वाहन चलाने लगा।

उसे रोकना चाहा तो उसने गाली-गलौज शुरु कर दिया और वाहन लेकर निकल गया। बाद में वह घर से लोहे की राॅड लेकर आया और 5 से 6 वाहनों को तोड़ दिया। एआरटीओ मोहम्मद सलीम ने बताया कि बीच-बचाव करने आए इंस्पेक्टर को युवक ने धक्का दे दिया। इसके बाद निजी सुरक्षा अधिकारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद किश्तवाड़ पुलिस हरकत में आई और इसी बीच एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल भी घटना स्थल पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रकीन जिया निवासी संग्रामबत्ता किश्तवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 307/332/382/ 427/आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।  

ऐसी हिमाकत करने वालों से सख्ती से निपटेंगे

एसएसपी  किश्तवाड़ खलील पोषवाल ने चेतावनी दी कि इस तरह कि हरकत करने की कोई हिम्मत न करे अन्यथा कानून के तहत उनसे भी सख्ती से निपटा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें