फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बिरदी की समय से पहले प्रतिनियुक्ति समाप्त, जम्मू का आईजी बनाए जाने के लग रहे कयास

Thu, 21 Sep 2023 12:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सीआरपीएफ में जाने से पहले विधि कुमार बिरदी उत्तर कश्मीर में बतौर डीआईजी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सीआरपीएफ में उनकी प्रतिनियुक्ति पांच साल के लिए थी, लेकिन उन्हें समय से पहले ही मूल कैडर में वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
IPS VK Birdi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के आईजी के रूप में तैनात विधि कुमार बिरदी को उनके मूल कैडर में वापस जम्मू -कश्मीर वापस भेज दिया है। वर्ष 2003 बैच एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी बिरधी वर्ष 2020 में वह डेपुटेशन पर सीआरपीएफ में चले गए थे। गृह मंत्रालय ने उन्हें तत्काल रिलीव करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


सीआरपीएफ में जाने से पहले वह उत्तर कश्मीर में बतौर डीआईजी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सीआरपीएफ में उनकी प्रतिनियुक्ति पांच साल के लिए थी, लेकिन उन्हें समय से पहले ही मूल कैडर में वापस भेज दिया गया। एक दिन पहले मंगलवार को ही जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह को तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति पर आईटीबीपी में आईजी बनाकर भेजा गया है।

हालांकि सूत्र बताते हैं कि मुकेश सिंह के जाने के आदेश होने के तुरंत बाद बिरदी को जम्मू भेजने से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जम्मू संभाग के नए आईजी हो सकते हैं। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन


चार दिन में तीन अफसर भेजे गए केंद्र में

पिछले चार दिन में जम्मू-कश्मीर से तीन आईपीएस अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में भेजा जा चुका है। इनमें एडीजीपी मुकेश सिंह के अलावा ,आईपीएस अफसर संदीप कुमार व शीना कस्बा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें