फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: इल्तिजा मुफ्ती ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-भाजपा के प्रॉक्सी पार्टियों के प्रयास सफल नहीं हुए

Fri, 11 Oct 2024 02:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्रीनगर के नोवगाम में पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, बीजेपी को आवश्यक संख्या नहीं मिली। उनके प्रॉक्सी पार्टियों के माध्यम से यहां के प्रयास सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें संख्या नहीं मिली। यहां प्रॉक्सी पार्टियों के माध्यम से उनकी कोशिशें सफल नहीं हुईं। मुझे उम्मीद है कि भाजपा जनादेश का सम्मान करेगी। यदि लोगों ने नेकां-कांग्रेस को चुना है, तो भाजपा को उस जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन


इल्तिजा मुफ्ती ने यह टिप्पणी भाजपा की राजनीतिक रणनीतियों और चुनावी प्रयासों के संदर्भ में की। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक गतिरोध और गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा जारी है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान करना बेहद आवश्यक है और सभी दलों को लोगों की आवाज को समझना चाहिए। भाजपा और पीडीपी के बीच राजनीतिक तनाव के बीच, इल्तिजा मुफ्ती का यह बयान राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मोड़ का संकेत देता है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें