फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ में एक व्यक्ति का सिर बरामद, पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी

Sat, 30 Mar 2024 12:55 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ

सार

जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में जंगल से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
पुंछ के भाटादूड़ियां जंगल के एक हिस्से में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सूरनकोट इलाके के चमरेर तथा आसपास के इलाकों की संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति का सिर मिला है। इसे जवान साथ लेकर सूरनकोट थाने आए। पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

पिछले वर्ष 21 दिसंबर को सावनी इलाके में आतंकियों ने घात लगाकर सेना की जिप्सी तथा ट्रक पर हमला किया था। इसमें चार जवान शहीद हो गए थे। तीन अन्य घायल भी थे। कुछ जवानों के शव को क्षत-विक्षत करने की भी खबर आई थी।

विज्ञापन


हमले के बाद से ही सेना और पुलिस की ओर से पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में वीरवार को सेना की 61 राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी की ओर से जंगलों को खंगाला जा रहा था तभी एक कटा हुआ सिर बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस या सेना की ओर से इस बाबत कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें