फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir : आजाद का तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा आज से, नवरात्र में कर सकते हैं नई पार्टी की घोषणा

Sun, 25 Sep 2022 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Jammu kashmir : जम्मू कश्मीर में जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद दोबारा रविवार से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौर पर आ रहे हैं। तय शेड्यूल के तहत आजाद 25 और 26 सितंबर को जम्मू में और 27 सितंबर को श्रीनगर में रुकेंगे, जिसके बाद दिल्ली लौटेंगे। 
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद(पीटीआई) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद दोबारा रविवार से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौर पर आ रहे हैं। तय शेड्यूल के तहत आजाद 25 और 26 सितंबर को जम्मू में और 27 सितंबर को श्रीनगर में रुकेंगे, जिसके बाद दिल्ली लौटेंगे। कांग्रेस को छोड़ने के बाद आजाद ने प्रदेश का दौरा किया था। उनके करीबियों की मानें तो आजाद नवरात्र के शुरू में नई पार्टी का ऐलान करेंगे। 

विज्ञापन


इसी माह आजाद का यह प्रदेश का दूसरा दौरा है। नई पार्टी के लिए आजाद ने अपने दौरे में समर्थकों के साथ चर्चा की थी। दिल्ली में भी पार्टी का नाम फाइनल करने के लिए मंथन किया गया है। वह कह चुके हैं कि पार्टी की विचारधारा उनके नाम की तरह होगी और इसमें सभी धर्मनिरपेक्ष लोग शामिल हो सकते हैं। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू-कश्मीर के अधिकतर वरिष्ठ नेता पार्टी को छोड़कर आजाद के समर्थन में आ चुके हैं। वह पार्टी का एजेंडा भी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना, भूमि व नौकरियों के अधिकार स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित करने के लिए संघर्ष जारी रखना आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें