फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: जीडी शर्मा आयोग ने सरकार से चौथी बार मांगा विस्तार, कमीशन की सिफारिश पर पेश हुए ये विधेयक

Thu, 17 Aug 2023 04:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के सामाजिक व शैक्षिक आरक्षण से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए मार्च 2020 में पिछड़ा वर्ग आयोग गठित किया गया था। इसका कार्यकाल 18 सितंबर को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
Jammu kashmir Government - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त न्यायाधीश जीडी शर्मा के नेतृत्व वाले पिछड़ा वर्ग आयोग ने जम्मू-कश्मीर सरकार को छह महीने के लिए विस्तार के लिए अनुरोध किया है। जम्मू कश्मीर के सामाजिक व शैक्षिक आरक्षण से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए मार्च 2020 में पिछड़ा वर्ग आयोग गठित किया गया था। इसका कार्यकाल 18 सितंबर को पूरा हो रहा है। अब आयोग ने सरकार से छह माह का और विस्तार मांगा है।

विज्ञापन


सरकार के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यदि सरकार पैनल की सिफारिशों को स्वीकार कर लेती है, तो यह आयोग का चौथा विस्तार होगा। इससे पहले तीन बार आयोग को विस्तार मिल चुका है। 

आयोग ने अनुसूचित जनजातियों, अनुसूचित जातियों और सामाजिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग की सूची में नई जनजातियों को शामिल करने के लिए अपनी सिफारिशें प्रस्तुत की हैं। इसके बाद आरक्षित पिछड़ा क्षेत्र (आरबीए) आरक्षण के मुद्दे की जांच के लिए आयोग ने एक और विस्तार की मांग की है। इस आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही केंद्र ने जम्मू और कश्मीर में आरक्षण के पुनर्गठन के लिए बीते जुलाई महीने में संसद में तीन विधेयक पेश किए हैं।
विज्ञापन


ये शामिल हैं टीम में

उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जीडी शर्मा की अध्यक्षता में आईएफएस अधिकारी रूप लाल भारती और पूर्व आईपीएस अधिकारी मुनीर अहमद खान आयोग के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें