फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले की चौथी बरसी आज, आतंकी हमले में शहीद 40 जवानों को लेथपोरा में दी जाएगी श्रद्धांजलि

Tue, 14 Feb 2023 06:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

चार साल पहले हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहादत देने वाले 40 सीआरपीएफ जवानों की याद में स्मारक स्थल का लेथपोरा में उद्घाटन किया गया था। यह स्मारक सीआरपीएफ की 185 बटालियन कैंप में स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन
पुलवामा में श्रदांजलि देते सीआरपीएफ कर्मी(FILE) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले की मंगलवार को चौथी बरसी है। सीआरपीएफ के लेथपोरा कैंप में स्थित शहीद स्मारक पर 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर के स्पेशल डीजी दलजीत सिंह चौधरी भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

विज्ञापन


एक रक्तदान शिविर के साथ विशेष हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। चार साल पहले हुए इस आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहादत देने वाले 40 सीआरपीएफ जवानों की याद में स्मारक स्थल का लेथपोरा में उद्घाटन किया गया था।

यह स्मारक सीआरपीएफ की 185 बटालियन कैंप में स्थापित किया गया है, जहां जैश के आतंकी आदिल अहमद डार ने विस्फोटक से भरी कार को सुरक्षाबलों के काफिले से टकरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारक पर उन सभी 40 जवानों की तस्वीरों के साथ उनके नाम और सीआरपीएफ का ध्येय वाक्य सेवा और निष्ठा भी अंकित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें