जम्मू कश्मीर सरकार की आतंक के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश में सरकार ने पांच सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए प्रतिबंधित संगठनों की मदद करने के चलते इन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।