फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: गैस टैंकर में भरकर ले जाए जा रहे थे मवेशी, अचानक लगी आग तो हुआ खुलासा

Mon, 26 Jun 2023 12:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सांबा में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अलसुबह एक गैस टैंकर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि गैस टैंकर के भीतर मवेशी भरे हुए हैं।
विज्ञापन
टैंकर में लगी आग को बुझाते हुए कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला सांबा में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अलसुबह एक गैस टैंकर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। वहीं, जांच में पता चला है कि गैस टैंकर के भीतर मवेशी भरे हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सांबा के सुपवाल में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गैस टैंकर के इंजन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर के कब्जे में लेना शुरू कर दिया। वहीं, मौका पाते ही चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

आग को बुझाते समय कर्मचारियों ने टैंकर को जांचा तो उसके भीतर मवेशी पाए गए। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है। टैंकर में मवेशी किस तरह भरे गए और इन्हें कहां से लाकर कहां ले जाया जा रहा था, फिलहाल इन सब सवालों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें