परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के तहत जम्मू कश्मीर में चुनाव विभाग की तरफ से नई मतदाता सूचियों को तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 25 नवंबर से नई मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन शुरू हो जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नई मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की तैयारी कर ली गई है।