फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा हत्याकांड: गुस्से में पिता ने पहले कार में बेटी का गला दबाया, फिर टिन शेड में ले जाकर चाकू से रेता

Mon, 03 Apr 2023 09:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एसएसपी कुपवाड़ा युगल मन्हास ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान लड़की का पिता इकबाल खटाना संदिग्ध प्रतीत हुआ। पूछताछ के बाद पता उसने बताया कि पहले गाड़ी में बेटी का गला घोंटा और बाद में टिन शेड में ले जाकर उसका गला काट दिया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोलाब की सात वर्षीय लड़की की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने कहा कि हत्या से पहले पिता ने लड़की का गला घोंटा था और फिर गला काटा था। एसएसपी कुपवाड़ा युगल मन्हास ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पुलिस टीम की जांच के बाद लड़की का पिता मुहम्मद इकबाल खटाना मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया।

विज्ञापन


उससे पूछताछ के बाद पता चला कि उसने गाड़ी में पहले अपनी बेटी का गला घोंटा था और फिर उसे एक टीन के शेड में ले गया, जहां उसका गला काट दिया। इकबाल हर दिन पत्नी से लड़ता था और 29 मार्च की सुबह उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसे थप्पड़ भी मारा था।

शाम को जब वह घर आया तो पत्नी के साथ एक बार फिर झगड़ा हुआ। इस बीच वह किचन से धारधार चाकू लेकर इस मंशा से घर से निकला कि वह अपने आपको मार डालेगा। उसकी पत्नी और इलाके के स्थानीय लोगों के अलावा उसके भाई शौकत अहमद ने इकबाल की बेटी को उसके पिता से 5 रुपए मांगते देखा था।
विज्ञापन


इकबाल ने उसे 10 रुपए का नोट दिया। लेकिन, इसके बाद वह अपने वाहन की तरफ गया और उसकी बेटी उसके पीछे चली गई। घर से थोड़ी दूर इकबाल ने गाड़ी रोकी और इंतजार करता रहा कि लोग रोजा खोलकर नमाज के लिए जाएं और भीड़ कम होने पर वो खुदकुशी करेगा।

तनाव के चलते उसने बेटी का गला दबा दिया। इसके बाद इकबाल घर के पास पहुंचा और लकड़ी रखने वाले शेड में बच्ची का शव रखा और उसके गले पर चाकू से काट दिया। 

इकबाल ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लोलाब थाने में दर्ज कराई। इसी बीच स्थानीय लोगों को टिन शेड से बच्ची का शव मिला। पोस्टमॉर्टम और डॉक्टरों से गहन चर्चा के बाद पता चला कि इकबाल ने पहले बेटी का गला दबाया और फिर चाकू से उसका गला रेता। सबूतों की पुष्टि के बाद इकबाल से पूछताछ की गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद कर लिया है। - युगल मन्हास, एसएसपी कुपवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें