फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर अतिक्रमण अभियान: प्रशासन ने परगवाल में अवैध ढांचा गिराया, पलवन में 33 कनाल जमीन वापस ली

Wed, 08 Feb 2023 05:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जिला प्रशासन जम्मू ने राज्य भूमि से अवैध कब्जों को हटाने पर कार्रवाई को तेज कर दिया है। परगवाल में राज्य भूमि पर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला प्रशासन जम्मू ने राज्य भूमि से अवैध कब्जों को हटाने पर कार्रवाई को तेज कर दिया है। परगवाल में राज्य भूमि पर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार परगवाल और पुलिस द्वारा अवैध ढांचे को ध्वस्त किया गया। इसी बीच पीआरआई सदस्यों, पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ राजस्व अधिकारियों की एक टीम ने पलवन गांव में 33 कनाल 15 मरला राज्य भूमि को प्राप्त किया। चौआदी इलाके में पूर्व मंत्री के कब्जे से जमीन को छुड़वाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें