फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अप्रैल के पहले सप्ताह में ही बिजली संकट, उद्योगों में 3-3 घंटे की होगी कटौती, सरकार की तरफ से आदेश जारी

Fri, 08 Apr 2022 02:17 AM IST
विमल शर्मा साहिल खजूरिया, कठुआ

सार

जम्मू कश्मीर में बिजली संकट गहराने लगा है। हर रोज 31 सौ मेगावाट बिजली की मांग है। इसके विपरीत वीरवार को प्रदेश में 1937 मेगावाट ही उपलब्ध हो सकी है। जम्मू में सुबह छह से नौ, सांबा, कठुआ और उधमपुर में शाम 5 से रात 8 बजे तक औद्योगिक क्षेत्रों में कटौती करने के आदेश जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
जम्मू में बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में भीषण गरमी के बीच बिजली मांग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही प्रदेश में गंभीर बिजली संकट पैदा हो गया है। जम्मू-कश्मीर में हर रोज 31 सौ मेगावाट बिजली की मांग है। इसके विपरीत वीरवार को प्रदेश में 1937 मेगावाट ही उपलब्ध हो सकी। इसमें उत्तरी ग्रिड से ओवर ड्रॉ की गई 400 मेगावाट बिजली भी शामिल है।

औद्योगिक क्षेत्रों में तीन-तीन घंटे की बिजली कटौती के आदेश जारी किए

संकट से निपटने के लिए सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में तीन-तीन घंटे की बिजली कटौती के आदेश जारी किए हैं। जम्मू में सुबह छह से नौ, सांबा, कठुआ और उधमपुर में शाम 5 से रात 8 बजे तक औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। आने वाले समय में गर्मी बढ़ने के साथ संकट और गहराने के आसार हैं।

कश्मीर को 1150 मेगावाट से कम खपत सुनिश्चित करने के निर्देश

उच्च अधिकारियों ने जम्मू संभाग को 870 मेगावाट से कम और कश्मीर को 1150 मेगावाट से कम खपत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस प्रकार पिछले कुछ दिनों में गरमी तेजी से बढ़ी है, इसके कारण पिछले कुछ दिनों में ही प्रदेश ने 23 बार 400 मेगावाट अधिक बिजली उत्तरी ग्रिड से ओवर ड्रॉ की है।

वीरवार को ओवर ड्रॉ 465 मेगावाट को भी पार कर गया

वीरवार को ओवर ड्रॉ 465 मेगावाट को भी पार कर गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वीरवार सुबह जम्मू में 785 मेेगावाट तो कश्मीर में 1152 मेगावाट बिजली की खपत दर्ज की गई है। नॉर्दर्न ग्रिड की ओर से जम्मू-कश्मीर को बिजली हासिल करने के लिए ग्रिड अनुशासन का पालन करने की लगातार हिदायत दी जा रही है।

व्यस्त समय में औद्योगिक लोड कम कर दिया गया

अधिक बिजली की जरूरत के संबंध में इंटर स्टेट जनरेटिंग स्टेशन या गैस प्लांट्स से बिजली हासिल करने को भी कहा गया है। इस निर्देश के बाद जम्मू-कश्मीर ऊर्जा विकास निगम (जम्मू-कश्मीर पॉवर डेवलपमेंट कारपोरेशन) बिजली मांग को नियंत्रित करने में जुट गया है। इसके तहत पहली कार्रवाई करते हुए व्यस्त समय में औद्योगिक लोड कम कर दिया गया है।

कटौती का शेड्यूल जारी,ओवर ड्रॉ से बचने के निर्देश

जम्मू एंड कश्मीर पॉवर डेवलपमेंट कारपोरेशन के मुख्य अभियंता (जम्मू संभाग) संदीप सेठ ने कटौती का शेड्यूल जारी किया है। इसमें जम्मू में सुबह छह से नौ बजे तो वहीं कठुआ, सांबा और उधमपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक बिजली कटौती शुरू कर दी गई है। आदेश के तहत उत्तरी ग्रिड से हो रहे बिजली के ओवर ड्रॉ से बचने के लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं।

हालात नहीं सुधरे तो रिहायशी, इलाकों में भी बढ़ेगी कटौती

 आने वाले दिनों में हालात नहीं सुधरे तो रिहायशी इलाकों में बिजली कटौती और भी बढ़ जाने की संभावना है। प्रदेश में इस बार नवरात्र और रमजान के दौरान भी बिजली की कटौती मजबूरी बन चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें