फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Elections 2024 : हार पर मंथन के लिए कांग्रेस की उच्चस्तरीय समिति गठित, एक माह में देगी रिपोर्ट

Sat, 19 Oct 2024 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पार्टी ने उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इसमें कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। समिति एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी और बताएगी कि आखिर कहां चूक हुई है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने जम्मू संभाग में मिली करारी हार पर मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी ने उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इसमें कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। समिति एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी और बताएगी कि आखिर कहां चूक हुई है।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कांग्रेस नेतृत्व के साथ परामर्श कर विधानसभा चुनावों में जम्मू क्षेत्र में हार के कारणों का पता लगाने और पार्टी की मजबूती के उपाय सुझाने के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की है। पार्टी प्रवक्ता रविंदर शर्मा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जहांगीर मीर, नरेश गुप्ता, ठाकुर बलवान सिंह, शाह मोहम्मद चौधरी, वेद महाजन और दीनानाथ बघाट समिति के सदस्य हैं। बता दें कि कांग्रेस जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन जिलों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन


पार्टी को मात्र एक सीट राजोरी में मिली है। कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री से लेकर कई दिग्गज चुनाव हार गए। हालांकि पार्टी को कश्मीर संभाग से पांच सीटें जरूर मिली हैं। अपनी इस हार के चलते कांग्रेस नेकां के साथ गठबंधन में होने के बावजूद मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें