जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। इससे लोगों में थोड़ी अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीम्सोलॉजी के मुताबिक, जिला किश्तवाड़ में दोपहर 12 के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रही। फिलहाल, भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।