फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के डीएनए सैंपल लैब भेजे, सिद्दड़ा मुठभेड़ में मारे गए चारों को आरएस पुरा में दफनाया गया

Fri, 30 Dec 2022 02:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

 Sidhra Encounter jammu: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए इनके डीएनए सैंपल लिए गए हैं, ताकि भविष्य में पकड़े जाने वाले इन आतंकियों के सहयोगियों के डीएनए को आपस में मैच कराया जाए।
विज्ञापन
सिद्दड़ा मुठभेड़ के दूसरे दिन नाके पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्दड़ा में मारे गए आतंकियों के डीएनए सैंपल, बिसरा और असलहा को जांच के लिए लैब में भेज एफएसएल और देश की अलग अलग लैब में भेजा गया है। आतंकियों के पास से मिले केमिकल, दर्द निवारक दवाइयां, चाकलेट और बिस्कुट को भी जांच के लिए लैब में भेजा गया है। 

विज्ञापन


चारों आतंकियों का पुलिस ने मौके पर ही पोस्टमार्टम करवा दिया था। बुधवार की देर शाम को इन आतंकियों को आरएस पुरा में दफना दिया गया। आतंकियों को दफनाने के लिए आरएस पुरा क्षेत्र में एक जगह तय की गई। जानकारी के अनुसार अब तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।

इसलिए इनके डीएनए सैंपल लिए गए हैं, ताकि भविष्य में पकड़े जाने वाले इन आतंकियों के सहयोगियों के डीएनए को आपस में मैच कराया जाए। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों के शव काफी हद तक झुलस चुके थे। इसकी वजह से इनके चेहरे भी सही तरह से पहचाने नहीं गए। आतंकियों पर राकेट लांचर से प्रहार किए गए थे। 

सिद्दड़ा मुठभेड़ में एफआईआर दर्ज

नगरोटा पुलिस स्टेशन में इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने 307 जानलेवा हमला करने, गैैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम ( यूएपीए) और 3/25 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, एनआईए के पास दर्ज एफआईआर में भी इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें