श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दिवाली के मौके पर सोने और चांदी के सिक्के बेचने के लिए दिल्ली में काउंटर खोला है। यह काउंटर 20 से 27 अक्टूबर तक सुबह 11 से शाम छह बजे तक खुला रहेगा। इस काउंटर से श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चित्र वाले सोने व चांदी के सिक्कों के साथ प्रसाद भी खरीद सकेंगे।
श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि दीपावली सहित धनतेरस व अन्य त्योहारों को देखते हुए नई दिल्ली में जेके हाउस के अंदर जेके बैंक में एक काउंटर खोला गया है। जहां श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चित्र वाला 2 ग्राम सोने का सिक्का 12 हजार, 5 ग्राम का सिक्का 28460 व 10 ग्राम का सिक्का 56000 रुपये में खरीद सकेंगे।
वहीं 5 ग्राम चांदी का सिक्का 430, 10 ग्राम का 790 और 20 ग्राम का सिक्का 1540 में उपलब्ध होगा। इसके अलावा मां वैष्णो देवी का पंचमेवा प्रसाद 100 तथा 300 रुपये के पैकेट में उपलब्ध होगा।