फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग: भाजपा ने गुढ़ा सलाथिया को पुराने रूप में लाने पर रखा पक्ष, कांग्रेस-नेकां का बहिष्कार

Tue, 05 Apr 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कन्वेंशन सेंटर में दो चरणों में परिसीमन आयोग ने जन सुनवाई की। पहले चरण में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कठुआ, उधमपुर, डोडा, रामबन, किश्तवाड़, राजोरी व पुंछ और दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक रियासी, सांबा के साथ जम्मू जिले के याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुना गया।
विज्ञापन
जम्मू में परिसीमन आयोग की टीम - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिसीमन आयोग की सात सदस्यीय टीम ने जस्टिस (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में सोमवार से जम्मू-कश्मीर में जन सुनवाई शुरू की। इस दौरान मसौदा रिपोर्ट पर आपत्ति व सुझाव दाखिल करने वाले 200 से अधिक लोगों को सुनकर उनका पक्ष जाना। भाजपा ने सांबा जिले के गुढ़ा सलाथिया को विजयपुर विस हलके में पहले की तरह रखने समेत कई अन्य संशोधन आयोग के समक्ष रखा। वहीं कांग्रेस व नेकां ने जनसुनवाई का बहिष्कार किया। 

आयोग के सदस्यों व आमंत्रित किए गए याचिकाकर्ताओं में नोंकझोंक

जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में सुनवाई के दौरान कई बार आयोग के सदस्यों व आमंत्रित किए गए याचिकाकर्ताओं में नोंकझोंक हुई। चार घंटे तक परिसीमन आयोग का दल जम्मू संभाग के याचिकाकर्ताओं की बात सुनकर शाम को श्रीनगर के लिए रवाना हो गया। श्रीनगर के शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में मंगलवार को कश्मीर संभाग के लोगों का पक्ष सुनने के बाद आयोग नई दिल्ली लौटकर मसौदा रिपोर्ट को अंतिम रूप देगा।

जम्मू कन्वेंशन सेंटर में दो चरणों में आयोग ने जन सुनवाई की

जम्मू कन्वेंशन सेंटर में दो चरणों में आयोग ने जन सुनवाई की। पहले चरण में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कठुआ, उधमपुर, डोडा, रामबन, किश्तवाड़, राजोरी व पुंछ और दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक रियासी, सांबा के साथ जम्मू जिले के याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुना गया।

भाजपा ने इन क्षेत्रों में संशोधन की उठाई मांग

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता और महासचिव सुनील शर्मा ने परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट का स्वागत करते हुए आयोग को घगवाल, राजपुरा, सांबा, गुढ़ा सलाथिया, मरालियां, सुचेतगढ़, परगवाल, छंब, मैरा मांदरियां, चौकी चौरा, सुंदरबनी, डूंगी और पुंछ में जन आकांक्षाओं को पूूरा करने के लिए मसौदा रिपोर्ट में संशोधन की अपील की।

कांग्रेस ने आयोग पर दोहरा मापदंड अपनाने का लगाया आरोप

वहीं, याचिकाकर्ता के तौर पर आयोग की तरफ से आमंत्रित कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा और पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने बैठक का बहिष्कार करते हुए कहा कि अन्य दलों के नेताओं को पार्टी के तौर पर बुलाया गया है, लेकिन हमारे मामले में ऐसा नहीं है। आयोग दोहरा मापदंड अपना रहा है। ऐसे में कांग्रेस बैठक का बहिष्कार करती है।

नई सीटों के सृजन से कुछ क्षेत्रों में फेरबदल करना पड़ता है: सुशील

परिसीमन आयोग के सदस्य एवं मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने बैठक के दौरान आयोग का पक्ष रखते हुए कहा कि जम्मू संभाग में छह विधानसभा सीटों को बढ़ाया गया है। ऐसे में मसौदा रिपोर्ट में कुछ क्षेत्रों को इधर से उधर करना पड़ा है। नई सीटों के सृजन के दौरान ऐसा करना पड़ता है।

नेकां ने बैठक से बनाई दूरी कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा

नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि पार्टी की ओर से तीन सांसदों द्वारा पहले ही परिसीमन आयोग के समक्ष उसकी रिपोर्ट को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाई जा चुकी हैं। जम्मू दौरे में पार्टी के किसी नुमाइंदे ने आयोग से मुलाकात नहीं की है।

कश्मीरी हिंदुओं, सिखों और के लिए सियासी आरक्षण दें : चुरंगू

कश्मीरी पंडित विस्थापितों के नेता के तौर पर अश्विनी कुमार चुरंगू ने मसौदा रिपोर्ट में कश्मीरी हिंदुओं व कश्मीरी सिखों के लिए राजनीतिक आरक्षण की मांग की। उन्होंने कहा, मसौदा रिपोर्ट में कश्मीरी हिंदुओं और कश्मीरी सिखों के अलावा शरणार्थियों के लिए सीट आवर्तन (रोटेशन) की मांग करते हुए इसके लिए संविधान संशोधन पर जोर दिया।

एसटी, सामान्य वर्ग की आकांक्षाओं से हुआ खिलवाड़ : कलसोत्रा

ऑल इंडिया कंफेडरेशन ऑफ एससी, एसटी व ओबीसी संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष आरके कलसोत्रा ने मसौदा रिपोर्ट में प्रदेश में अनुसूचित जाति को सीटों का आवंटन नाममात्र करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा, इससे न तो अनुसूचित जाति वर्ग के अलावा सामान्य वर्ग की भी जन आकांक्षाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें