आतंकियों के गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ और बारामुला पुलिस ने एक जानकारी के आधार पर शनिवार को ऑपरेशन लॉन्च किया। जिसमें शिरपोरा और नारीबाल के बीच आंतकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने से दो यूबीजीएल ग्रेनेड, एक चीनी ग्रेनेड, दवाएं, एक कंबल और कुछ गुप्त दस्तावेज बारमद हुए हैं। इस मामले में थाना चंदोसा में विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।