जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने मांग की है कि संसद राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। इसके लिए सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में एक प्रस्ताव पारित किया। इसके द्वारा प्रदेश कमेटी ने आग्रह किया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस की कमान राहुल गांधी को सौंपी जाए।