फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम शिंदे का भाजपा प्रेम: बोले- बहुमत के साथ जीतेगी लोकसभा चुनाव, 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बदला माहौल

Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर स्थित राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक विकास को मजबूत करने व महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए श्रीनगर में भूमि आवंटन का अनुरोध किया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे एलजी मनोज सिन्हा के साथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए भूमि आवंटित की जाए। यह मांग महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को श्रीनगर स्थित राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के दौरान उठाई। इस मौके पर सांसद श्रीकांत शिंदे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


रविवार को राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने उप राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए श्रीनगर में भूमि के आवंटन का अनुरोध किया।

उप राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश ने चुनौतियों को अवसरों में बदल दिया है। जम्मू-कश्मीर अब सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। राजभवन श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हए उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर के माहौल में काफी बदलाव आया है। कई विकास कार्य यहां हो रहे हैं। रोड बन रहे हैं और भारी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के लोगों में यह विश्वास जगा है कि उन्हें सारी सुविधाएं मिल रही हैं। लोगों को रोजगार मिल रहा है। यह बदलाव पहले नहीं था। राजनीतिक दलों की ओर से विधानसभा चुनाव कराए जाने की मांग पर कहा कि प्रधानमंत्री निश्चित रूप से इस मसले पर फैसला लेंगे।

उप राज्यपाल से मिले डॉ.कर्ण सिंह

पूर्व मंत्री और सांसद डॉ. कर्ण सिंह ने रविवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, जम्मू-कश्मीर में विकास परिदृश्य पर भी मंथन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें