फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: स्कूल जाते बच्चों ने रेलवे ट्रैक से लिया 300 मीटर का शॉर्टकट, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

Thu, 24 Nov 2022 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बजालता में स्कूल जाते समय रेलवे ट्रैक के शॉर्टकट से जाते तीन बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। आपस में तीनों भाई-बहन पुल से नीचे जा गिरे, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
जम्मू रेलवे पटरी के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजालता में स्कूल जाते समय रेलवे ट्रैक के शॉर्टकट से जाते तीन बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। आपस में तीनों भाई-बहन पुल से नीचे जा गिरे, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान मौलवी राशिद की 12 साल की बेटी हादिया फातिमा के रूप हुई है।

विज्ञापन


हादिया की छोटी बहन आलिया (04) और भाई मोहिउद्दीन (11) को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है। यह बच्चे घर से स्कूल जाते समय 300 मीटर शॉर्टकट रास्ते के लिए रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे। हादसा बुधवार सुबह 8.35 का है। मौलवी राशिद का परिवार मूल रूप से रियासी का रहने वाला है।

वर्तमान में यह बजालता में रह रहे हैं। तीनों बच्चे रोज की तरह स्कूल के लिए निकले। स्कूल घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। घर से स्कूल का फासला रेलवे ट्रैक के रास्ते से 300 मीटर कम पड़ता है। इसी को देखते हुए तीनों बच्चे रेलवे ट्रैक से जाने लगे।
विज्ञापन


तीनों रेलवे पुल पर पहुंचे थे कि अचानक ट्रेन आ गई। इस कारण एक बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई और दो अन्य पुल से कूद गए। तीनों पुल के नीचे जा गिरे। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बतरा अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी ले जाया गया।
 

जहां हादिया को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही रेल सुरक्षा बल, रेलवे पुलिस और रेलवे विभाग के अफसर जीएमसी पहुंचे। रेलवे की डीएसपी अबलीना मलिक मौके पर पीड़ित परिवार से बात की। इसके बाद रेल सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर सबूत जुटाए।

रेलवे ट्रैक के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

बजालता में हुए हादसे का रेलवे प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। अब ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को पटरी पर नहीं चलने के प्रति जागरूक किया जाएगा। रेलवे स्टेशन निदेशक उचित सिंघल ने बताया रेलवे समय-समय पर लोगों को जागरूक करता है। बजातला में हुआ हादसा दुखद है। हालांकि आरपीएफ की टीम समय-समय पर लोगों जागरूक करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें