जम्मू संभाग के जिला रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया है। जिले के मारूग इलाके में हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चालक के शव को जिला अस्पताल रामबन स्थानांतरित किया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।