फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: डोडा से जम्मू जा रही कार खाई में गिरी, हादसे में दो पुरुषों और दो महिलाओं की मौत

Tue, 30 May 2023 12:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डोडा

सार

पुलिस ने बताया कि चार लोग डोडा से जम्मू जा रहे थे। जब वे रग्गी नाले के पास पहुंचे तो कार फिसल गई और दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन
डोडा में कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोडा से जम्मू जा रही कार रग्गी नाले के पास 300 से 400 फीट गहरे एक नाले में जा गिरी। वाहन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। नाला चिनाब दरिया से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि फिसलन होने के कारण वाहन फिसलने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन


मरने वाले सभी भद्रवाह भाला और भरासू के रहने वाले हैं। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। दुर्घटना में वाहन चालक जख्मी है। बताया जाता है कि चार लोग पुल डोडा से जम्मू जा रहे थे। जब वे रग्गी नाले के पास पहुंचे तो कार फिसल गई और दुर्घटना का शिकार हो गई।

जम्मू के डंसाल निवासी चालक ने जान बचाने के लिए वाहन का दरवाजा खोला और बाहर की तरफ छलांग लगा दी। मृतकों की शिनाख्त ओम प्रसाद पुत्र अमरनाथ निवासी भद्रवाह भाला (60), डॉ. वेद प्रकाश पुत्र अमरनाथ निवासी भद्रवाह भाला (67), राजकुमारी पत्नी राम रतन निवासी भरासू (56), राधा देवी पत्नी ओम प्रसाद निवासी भद्रवाह भाला (52) हैं।
विज्ञापन


घायल चालक मोहम्मद असलम (25) को पहले सीएचसी अस्सर में इलाज के लिए लाया गया। उसके बाद उसे जीएमसी डोडा रेफर कर दिया गया। वाहन चालक असलम ने बताया कि वह पहली बार डोडा से जम्मू सवारी ले जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें