फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhaderwah Communal Tension: भद्रवाह में दस दिन बाद ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा बहाल, दूसरे दिन कर्फ्यू में बारह घंटे ढील

Mon, 20 Jun 2022 01:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रविवार को लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू में दिन के समय 12 घंटे की ढील दी गई। हालात पूरी तरह से सामान्य होने पर जल्द ही मोबाइल इंटरनेट पर लगी पाबंदी भी हटाई जा सकती है।   
विज्ञापन
भद्रवाह में कर्फ्यू में मिली छूट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांप्रदायिक तनाव के चलते भद्रवाह में कर्फ्यू की पाबंदियों के बीच ब्रॉडबैंड (फिक्स्ड लाइन इंटरनेट) बहाल कर दिया गया है। प्रशासन ने नौ जून को इंटरनेट पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी, जिसे दस दिन बाद बहाल किया गया है। हालांकि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद हैं।

कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई

रविवार को लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू में दिन के समय 12 घंटे की ढील दी गई। हालात पूरी तरह से सामान्य होने पर जल्द ही मोबाइल इंटरनेट पर लगी पाबंदी भी हटाई जा सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को दूसरे दिन भी सुबह सात से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं सुबह 11 बजे से बहाल

प्रशासन ने हालात की समीक्षा कर ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं सुबह 11 बजे से बहाल कर दीं। अन्य पाबंदियों को लेकर भी समीक्षा की जा रही है। मोबाइल इंटरनेट को लेकर भी जल्द फैसला लिया जा सकता है। इससे पूर्व भद्रवाह में 15 जून को कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई थी, जिसे 17 जून को चार घंटे और फिर 18 जून को बारह घंटे कर दिया गया। 

आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट दिल मीर ने इंटरनेट यूजर्स को चेतावनी दी है कि यदि किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री को शेयर किया गया तो संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। भावनाएं भड़काने से प्रेरित संदेश या वीडियो को लेकर कानूनी सख्ती बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें