फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Assembly Elections: पहले चरण के दूसरे दिन भी नामांकन नहीं, प्रत्याशी तय करने में जुटीं पार्टियां

Thu, 22 Aug 2024 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पहले चरण का नामांकन 27 अगस्त तक होना है। शनिवार से सोमवार तक तीन दिन नामांकन नहीं होंगे। ऐसे में अब पर्चा दाखिल करने के लिए केवल तीन दिन का ही समय रह गया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन बुधवार को भी किसी ने नामांकन नहीं किया। सभी 24 विधानसभा हलकों में नामांकन का खाता नहीं खुला।

विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग व कुलगाम तथा डोडा, किश्तवाड़ व रामबन जिले की 24 सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। फिलहाल, नेकां, कांग्रेस, भाजपा की ओर से किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। पीडीपी और अपनी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं। नेकां-कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत जारी रहने के कारण प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं हो सकी है। वहीं, भाजपा संसदीय बोर्ड की 25 अगस्त को प्रस्तावित बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी।

पहले चरण का नामांकन 27 अगस्त तक होना है। शनिवार से सोमवार तक तीन दिन नामांकन नहीं होंगे। ऐसे में अब पर्चा दाखिल करने के लिए केवल तीन दिन का ही समय रह गया है। ऐसे में अब तीन दिन नामांकन करने वालों की तादात बढ़ेगी। खासकर अंतिम दिन भारी गहमागहमी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें