फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: गठबंधन इंडिया में शामिल होने से गुपकार के भ्रष्टाचार के दाग नहीं होंगे कम- आशीष सूद

Mon, 07 Aug 2023 12:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा नेता आशीष सूद ने विशेष बातचीत में कहा कि नया गठबंधन इंडिया बनने से पहले भी जम्मू कश्मीर में गुपकार गठबंधन था। घटक दलों ने साथ मिलकर डीडीसी चुनाव लड़े लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई।
विज्ञापन
पटनीटॉप में आयोजित भाजपा का प्रशिक्षण शिविर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद का कहना है कि गुपकार गठबंधन के घटक दलों नेकां व पीडीपी के इंडिया में शामिल होने से भ्रष्टाचार के दाग कम नहीं होंगे। नाम बदलने से भ्रष्टाचार के आरोप हटने वाले नहीं हैं। न तो जेकेसीए का घोटाला दबेगा और न ही रोशनी घोटाले की आंच कम होगी।

विज्ञापन


पटनीटॉप में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आए सूद ने विशेष बातचीत में कहा कि नया गठबंधन इंडिया बनने से पहले भी जम्मू कश्मीर में गुपकार गठबंधन था। घटक दलों ने साथ मिलकर डीडीसी चुनाव लड़े लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई। 

पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा। जनता विकास चाहती है। मोदी के सबका साथ सबका विकास के मंत्र से घाटी में भी समान रूप से विकास हो रहा है। किसी प्रकार का किसी से भेदभाव नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ घाटी के लोगों को भी मिल रहा है। 
विज्ञापन


किसी धर्म, पंथ या संप्रदाय के आधार पर कोई विभेद नहीं है। अब कश्मीर में आतंकवाद तथा अलगाववाद की जगह विकास की बयार बह रही है। युवा अब अपने करियर को लेकर जागरूक है। उम्मीद है कि आगामी चुनावों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से बड़े बड़े वकीलों को कोर्ट में खड़ा कर मुद्दे को भटकाने की कोशिश की जा रही है। जिस प्रकार से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने सवाल किया है उससे इन राजनीतिक दलों के मुंह पर करारा तमाचा लगा है।

विपक्षी दलों की ओर से कहा जा रहा है कि बंदूक के बल पर शांति स्थापित है तो ऐसे लोगों को देखना चाहिए कि श्रीनगर की सड़कों पर देर रात तक चहल पहल रह रही है। डल झील में रात में शिकारे पर लोग आनंद लेते दिख जाएंगे।

स्मार्ट मीटर पर अनायास हल्ला मचा रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज स्मार्ट मीटर पर हल्ला मचा रही है, लेकिन उसे याद रखना चाहिए कि बिजली बिल उसी के कार्यकाल में पारित हुआ था। अब यह लागू हो रहा है। कांग्रेस एनार्कस्टि पार्टी है। वह किस मुंह से विरोध कर रही है जब उसने इसे खुद पारित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी चुनाव के लिए तैयार है। विधानसभा चुनाव कराने का फैसला चुनाव आयोग को करना है न कि भाजपा को। प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री इसका भरोसा दिला चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें