फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: किश्तवाड़ में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन अधिकारी घायल, उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती

Thu, 04 May 2023 01:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना के हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इसमें तीन अधिकारी सवार थे।
विज्ञापन
Kishtwar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ। इसमें तीन लोग सवार थे। तीनों को जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


मामले को लेकर सेना की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि गुरुवार को करीब सवा ग्यारह बजे ऑपरेशनल मिशन पर रवाना हुए ध्रुव हेलीकॉप्टर ने किश्तवाड़ की मरुआ नदी के तट पर लैंडिंग के दौरान हादसे की चपेट में आया। जानकारी के मुताबिक, पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को तकनीकी खराबी की सूचना दी थी। 

इसके तुरंत बाद बचाव अभियान मौके पर रवाना हुआ। सेना की बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। विमान में दो पायलट और एक टेक्नीशियन सवार थे। तीनों घायल कर्मियों को उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला चीता हेलीकॉप्टर एटीसी से संपर्क टूटने के बाद  दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में दोनों पायलटों लेफ्टिनेंट कर्नल विनय बानू रेड्डी और मेजर जयंता ए की मौत हो गई। इस मामले में हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें