फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कु लगाम में मुठभेड़; जवान घायल, नागरिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई। एक जवान भी घायल हुआ, जबकि आतंकी सुरक्षा बलों को चकमा देकर भाग निकले। देर रात तक दहशतगर्दों का कोई सुराग न लगने पर तलाशी अभियान बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। घेराबंदी सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। इसमें रामबन निवासी राष्ट्रीय राइफल्स जवान किरन सिंह घायल हो गया। क्रॉस फायरिंग में रेडवानी बाला निवासी नागरिक मंजूर लोन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच देर रात मंजूर ने दम तोड़ दिया।
कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग होनी बंद हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। पता चला कि आतंकी मौके से भाग निकले हैं। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें