जम्मू कश्मीर में दिल का दौरा पड़ने से 50 वर्षीय बेटे की मौत के सदमे से 80 साल की मां ने भी दम तोड़ दिया। कुछ ही मिनटों में एक ही परिवार में दो मौतों से उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले के कोनन गांव में मातम पसर गया।
हृदय विदारक घटनाओं से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि 50 वर्षीय मोहम्मद शबन पुत्र गुलाम कादिर भट निवासी कोनन बांडीपोरा को दिल का दौरा पड़ा। शबन को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव के लोग शबन का शव लेकर घर पहुंचे तो इकलौते बेटे का शव देखते ही 80 वर्षीय बाख्ती बेगम को भी दिल का दौरा पड़ गया।
आनन फानन लोग बुजुर्ग बाख्ती बेगम को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। मां-बेटे के शव एक साथ सुपुर्द-ए खाक किए जा रहे हैं। दोहरे मातम के बाद कई घरों में चुल्हे तक नहीं जले