फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आतंकी फंडिंग में पीर मिट्ठा समेत 16 जगह छापे, एनआईए ने इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए

Sat, 24 Dec 2022 12:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

एनआईए के अनुसार यह मामला पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर विभिन्न आतंकी संगठनों, उनके सहयोगियों और ऑफ-शूट्स के कैडरों और ओजीडब्ल्यू द्वारा रची गई आपराधिक साजिश से संबंधित है। तलाशी के दौरान डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, लैपटॉप आदि जब्त किए गए।  
विज्ञापन
जम्मू के इसी घर में एनआईए की टीम पहुंची थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी गतिविधियों और टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को जम्मू व कश्मीर में 16 स्थानों पर छापा मारा। जम्मू के पीर मिट्ठा स्थित प्रेम नगर ईसाई कॉलोनी में रहने वाले किफायत अहमद इट्टू का घर भी खंगाला गया।

विज्ञापन


किफायत मूल रूप से कश्मीर के कुलगाम जिले के गांव मिरहाना का रहने वाला है। एनआईए की टीम ने उसके घर से मोबाइल फोन समेत अन्य डिजिटल डिवाइस बरामद किए हैं। इसके अलावा कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, सोपोर में भी छापे मारे गए।

तलाशी के दौरान डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, लैपटॉप आदि जब्त किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है।

एनआईए के अनुसार यह मामला पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर विभिन्न आतंकी संगठनों, उनके सहयोगियों और ऑफ-शूट्स के कैडरों और ओजीडब्ल्यू द्वारा रची गई आपराधिक साजिश से संबंधित है।
विज्ञापन


वे जम्मू-कश्मीर में साइबर स्पेस का उपयोग करके हमलों को अंजाम देने, अल्पसंख्यकों, सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने में शामिल हैं। यह मामला 21 जून 2022 को एनआईए पुलिस स्टेशन, जम्मू ने दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें