फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IED found in Pulwama: पुलवामा में 15 किलो की आईईडी बरामद, आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 01:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लिट्टर इलाके के अरमुल्लाह गांव में यह आईईडी प्लांट की गई थी। पेट्रोलिंग पार्टी को गश्त के दौरान यह दिखाई दी। इसके बाद इसे निष्क्रिय किया गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में वीरवार को सुरक्षा बलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सड़क किनारे प्लांट की गई 15 किलो आईईडी बरामद की। इस मामले में आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

अरमुल्लाह गांव में यह आईईडी प्लांट की गई थी

सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यदि साजिश सफल होती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि लिट्टर इलाके के अरमुल्लाह गांव में यह आईईडी प्लांट की गई थी। पेट्रोलिंग पार्टी को गश्त के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।

प्लास्टिक के बोरे में किसी कंटेनर में इसे रखा गया था

प्लास्टिक के बोरे में किसी कंटेनर में इसे रखा गया था। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर वहां आवाजाही बंद कर दी गई। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान पता चला कि संदिग्ध वस्तु 15 किलो आईईडी है। इसे निष्क्रिय कर दिया गया।  

दोनों मददगारों से पूछताछ कर

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों मददगारों की शिनाख्त अरमुल्लाह केमोहम्मद युनिस मीर तथा जान मोहम्मद गनेई के रूप में हुई है। इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आईईडी प्लांट करने का मकसद क्या था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें