फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helicopter Service: अमरनाथ यात्रा से पहले श्रीनगर के लिए शुरू होंगी 10 नई उड़ानें, 26 जून से मिलेगी सुविधा

Tue, 21 Jun 2022 02:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्रीनगर हवाई अड्डे के लिए रोजाना 108 से 112 उड़ानों का संचालन हो रहा है। इनमें 15 से 17 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। श्रीनगर आने वाली सभी उड़ानें पूरी क्षमता के साथ परिचालन कर रही हैं। फ्लाइट में सबसे अधिक सीटें बुक होने से फ्लेक्सी फेयर के तहत किराये में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
Srinagar Airport - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा से पहले श्रीनगर के लिए 10 नई उड़ानें शुरू होंगी। श्रीनगर एयरपोर्ट प्रबंधन 26 जून से ये उड़ानों शुरू कर सकता है। इसके लिए एयरलाइंस कंपनियों से बात चल रही है। ये उड़ानें मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू सहित अन्य बड़े शहरों से होंगी। इस कवायद से श्रीनगर के लिए बढ़े हवाई किराये में कुछ कमी आएगी।

रोजाना 108 से 112 उड़ानों का संचालन हो रहा

श्रीनगर हवाई अड्डे के लिए रोजाना 108 से 112 उड़ानों का संचालन हो रहा है। इनमें 15 से 17 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। श्रीनगर आने वाली सभी उड़ानें पूरी क्षमता के साथ परिचालन कर रही हैं। फ्लाइट में सबसे अधिक सीटें बुक होने से फ्लेक्सी फेयर के तहत किराये में बढ़ोतरी होती है।

यात्रा से पहले दस नई उड़ानें शुरू करने जा रहा

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा। ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन यात्रा से पहले दस नई उड़ानें शुरू करने जा रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन इसके लिए एयरलाइंस कंपनियों से बात कर रहा है, ताकि आम लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिल सके।

दो हजार अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी

दिल्ली से श्रीनगर के लिए विभिन्न एयरलाइंस का किराया 44 सौ से 55 सौ रुपये तक पहुंच गया है। पर्यटन सीजन होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक हवाई मार्ग से घाटी पहुंच रहे हैं। ऐसे में 10 नई उड़ानें शुरू होने से दो हजार अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे किराये में कमी होने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

20 जून से हज के लिए तीन उड़ानें शुरू की हैं

श्रीनगर एयरपोर्ट से 20 जून से हज यात्रियों के लिए प्रतिदिन तीन उड़ानों का भी संचालन किया जा रहा है। श्रीनगर एयरपोर्ट से मई में कुल 2,946 उड़ानों से 4,89543 यात्रियों ने सफर किया है। प्रतिदिन 15 से 16 हजार यात्रियों ने सफर किया।

26 जून से 10 नई उड़ाने शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें 2000 से अधिक सीटें उपलब्ध होंगी। हवाई किराए पर नियंत्रण रखने के लिए सभी एयरलाइंस से बात की जा रही है। - कुलदीप सिंह, एयरपोर्ट निदेशक, श्रीनगर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें