फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाथल-लाले दा चोपारा को जोड़ने वाली सड़क का काम शुरू

Fri, 01 Sep 2023 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
4.30 करोड़ रुपये होंगे खर्च, लोगों की 70 साल पुरानी मांग पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के मंडल खड़ाह बल्ली की पंचायत नाथल, खड़ाह और डोरी के गांव बरमाना, सयूनी, नाथल और लाले दा चोपारा को जोड़ने वाली सड़क का काम शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरज सिंह और जिला विकास परिषद के सदस्य भूषण बराल ने किया है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर लगभग 4.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह लोगों ने 70 वर्ष पुरानी मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। सूरज सिंह और भूषण बराल ने कहा कि इस पहाड़ी क्षेत्र की पिछली सरकारों ने उपेक्षा की है। अब इस पहाड़ी क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच सिकंदर पाल, धनी राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण दास शर्मा, ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष जनक राज वर्मा, पंडित गोविंद राम शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख रमेश लाल, बूथ अध्यक्ष यशपाल, रमेश लाल, राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें